Period cramps relief yoga
नई दिल्ली, एजेंसियां। आज की बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और हार्मोनल असंतुलन की वजह से पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द (Menstrual Pain) महिलाओं में एक आम समस। कई महिलाओं को इस दौरान पेट के निचले हिस्से, कमर और जांघों में तेज दर्द, ऐंठन, थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। अक्सर इस दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर ली जाती है, लेकिन बार-बार दवाइयों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में योग एक सुरक्षित, प्राकृतिक और असरदार उपाय साबित हो सकता है।
योग कैसे करता है पीरियड पेन में मदद?
योगासन शरीर की मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाते हैं और पेल्विक एरिया में जकड़न को कम करते हैं। साथ ही ये तनाव और मूड स्विंग्स को भी संतुलित करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 योगासन, जो पीरियड पेन से राहत दिला सकते हैं।
- बालासन (Child Pose)
यह आसन पेट, पीठ और कूल्हों की मांसपेशियों को आराम देता है। इसे करने से शरीर रिलैक्स होता है और दर्द में कमी आती है। 1–3 मिनट तक इस आसन में रहना फायदेमंद होता है। - मालासन (Garland Pose)
मालासन पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ाता है और निचले पेट की ऐंठन को कम करता है। यह आसन पीरियड क्रैम्प्स में काफी राहत देता है। - भुजंगासन (Cobra Pose)
भुजंगासन पेट के अंगों को उत्तेजित करता है और ऐंठन कम करने में मदद करता है। 15–30 सेकंड तक इस आसन में रह सकते हैं। - सुप्त बद्ध कोणासन
यह गहरी रिलैक्सेशन देने वाला आसन है, जो पीरियड्स के दौरान दर्द और तनाव दोनों को कम करता है। 2–5 मिनट तक इस आसन में रहें। - पश्चिमोत्तानासन
यह आसन पेट और कमर की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है, जिससे क्रैम्प्स में राहत मिलती है।
जरूरी सावधानी
अगर ब्लड फ्लो बहुत ज्यादा हो या दर्द असहनीय हो, तो योग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। नियमित अभ्यास से पीरियड पेन में काफी हद तक राहत मिल सकती है।
