JharkhandChampai Soren: चंपाई की घोषणाओं पर सरकार का ब्रेक, भड़के पूर्व सीएम आदित्यपुर में फ्लाईओवर और गम्हरिया व राजनगर में डिग्री कॉलेज का काम...

Champai Soren: चंपाई की घोषणाओं पर सरकार का ब्रेक, भड़के पूर्व सीएम आदित्यपुर में फ्लाईओवर और गम्हरिया व राजनगर में डिग्री कॉलेज का काम रुका

Champai Soren:

जमशेदपुर। झारखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के कार्यकाल में स्वीकृत कई योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया है। चंपाई सोरेन विधानसभा चुनाव 2024 से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके गृह क्षेत्र सरायकेला विधानसभा में आदित्यपुर-कांड्रा रोड पर सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रस्तावित दो फ्लाईओवर, गम्हरिया और राजनगर के गोविंदपुर में डिग्री कॉलेज सहित अन्य योजनाओं पर काम रूक गया है।

Champai Soren: चंपाई सोरेन ने शुरू की थी योजनाएः

मुख्यमंत्री रहते हुए चंपाई सोरेन ने अल्प अवधि में चुनावी माहौल को देखते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं की घोषणा की थी और इन्हें कैबिनेट से भी मंजूरी दिलाई थी।
बावजूद इसके अधिकांश परियोजनाओं पर अब तक कार्यारंभ नहीं हुआ है और योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। राज्य सरकार उनकी योजनाओं को लेकर गंभीर नहीं दिखाई पड़ रही है। पूर्व सीएम ने आदित्यपुर में फ्लाईओवर व गम्हरिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना की घोषणा की थी। एक साल से अधिक समय बीत गए, लेकिन सरकार की ओर से एक इंच भी काम नहीं हुआ।

Champai Soren: दो फ्लाईओवर कागजों तक ही सीमितः

चंपाई सोरेन ने आदित्यपुर में आशियाना से एस-टाइप होते हुए आकाशवाणी चौक तक फ्लाईओवर तथा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक से अंचल कार्यालय तक दूसरा फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दिलाई थी। प्रारंभिक तैयारी भी शुरू हुई थी, लेकिन उनके हटते ही यह योजना कागजों तक सीमित रह गई।

Champai Soren: गम्हरिया में डिग्री कॉलेज का विरोध:

गम्हरिया के बुरूडीह में डिग्री कॉलेज की स्थापना का आदेश दिया गया था, परंतु स्थानीय ग्रामीणों ने भूमि को लेकर आपत्ति दर्ज की। विवाद सुलझे बिना निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यह कॉलेज भी पांच एकड़ में 40 करोड़ रुपए से बनना था।

Champai Soren: राजनगर में डिग्री कॉलेज का निर्माण रुका:

राजनगर के गोविंदपुर में 40 करोड़ की लागत से 5 एकड़ भूमि पर डिग्री कॉलेज निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। पिछले तीन महीने से यह पूरी तरह बंद पड़ा है। इसके शुरू होने से सैकड़ों विद्यार्थियों को फायदा होता।

Champai Soren: हेमंत सरकार में चंपाई की बड़ी हैसियत थीः

हेमंत सोरेन सरकार में चंपाई सोरेन न केवल पूर्व मुख्यमंत्री, बल्कि जल संसाधन मंत्री के रूप में ‘नंबर टू’ के पोजिशन पर थे। अधिकारियों और मंत्रियों के बीच उनकी विशेष हैसियत थी। किंतु झामुमो से 40 वर्ष पुराना नाता तोड़ने के बाद उनकी योजनाओं पर भी ब्रेक लगा दिया गया। अब इन योजनाओं का भविष्य अनिश्चित है।
इस संबंध में सरायकेला पथ निर्माण विभाग के ईई अशोक रजक का कहना है कि आदित्यपुर-कांड्रा रोड के व्यस्ततम क्षेत्र आदित्यपुर और गम्हरिया मेन रोड पर एक-एक फ्लाईओवर का प्रस्ताव है। अभी इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। रांची मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा।

Champai Soren: सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जायेगाः

वहीं पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, पूरे झारखंड में योजनाओं का काम धीमी गति से चल रहा है। केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है। जनता को गुमराह किया जा रहा है। अभी मैं वेट एंड वॉच की स्थिति में हूं। यदि आगे भी काम नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकूंगा।

इसे भी पढ़ें

Champai Soren: चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: झारखंड में भी मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा


WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l दिनांक – 25 नवम्बर 2025, मंगलवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 25 नवम्बर 2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत...

Ethiopia volcano eruption 2025: इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी का राख 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा, कई उड़ानें रद्द

Ethiopia volcano eruption 2025: अदीस अबाबा, एजेंसियां। इथियोपिया का हेली...

Surajbhan Singh: सूरजभान सिंह-उम्र के साथ चढ़ता गया गुनाहों का सूरज

Surajbhan Singh: सूरजभान सिंह डॉन, बाहुबलियों और अपराधियों की जिक्र...

PM Modi: PM मोदी को गाली देने वाला शख्स गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता था आरोपी

PM Modi: नई दिल्ली,एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी...

Today horoscope: आज का राशिफल 25 नवंबर 2025 , मंगलवार

Today horoscope:  मेष राशि - उन भावनाओं को पहचानें, जो...

Hong Kong fire: मृतकों की संख्या 128 पहुंची, तलाशी अभियान अंतिम चरण में

Hong Kong fire: हांगकांग, एजेंसियां। हांगकांग के ताई पो क्षेत्र में वांग फुक कोर्ट स्थित रिहायशी इमारतों में लगी भीषण आग में मृतकों की...

Palamu police action: 700 बोतल अवैध शराब जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

Palamu police action: पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।...

JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 में रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन,पिछले साल के मुकाबले 1 लाख से अधिक आवेदन

JEE Main 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 ने इस बार नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।...

WPL 2026: WPL 2026 मेगा ऑक्शन में MI टीम में पुराने खिलाडियों की हुई घर वापसी

WPL 2026: मुंबई, एजेंसियां। WPL 2026 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी 2025 की विजेता टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को दोबारा अपनी टीम...

Chirag Paswan: तबीयत खराब होने के कारण चिराग पासवान नहीं पहुंच सके स्थापना दिवस पर पार्टी ऑफिस

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 28 नवंबर को पटना के बापू सभागार में अपना 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम...

Abhishek Banerjee: चुनाव आयोग से मिलेगी TMC सांसदों की टीम, अभिषेक बनर्जी की मांग: बैठक का प्रसारण लाइव हो

Abhishek Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इसी बीच एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया...

Delhi Police Recruitment 2025: SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का एग्जाम शेड्यूल, कॉन्स्टेबल से लेकर AWO/TPO...

Delhi Police Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी...

Azam Khan: आजम खान को बड़ी राहत, 7 साल पुराने टिप्पणी मामले में कोर्ट ने किया बरी

Azam Khan: लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को एक पुराने और चर्चित मामले में बड़ी राहत मिली है। अमर सिंह की...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles