बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज

IDTV Indradhanush
2 Min Read

दीपक, बाबूलाल और आदित्य के नाम की भी चर्चा

रांची। झारखंड में फिलहाल रामगढ़ चुनाव को लेकर यहां की सारी पॅालिटिक्स रामगढ़ में केंद्रित हो गयी है। इसी बीच अब भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर कवायद तेज हो गयी है। कई लोग भाजपा में बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

बताते चलें किदो दिन बाद  25 फरवरी को बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अघ्यक्ष दीपक प्रकाश का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि कभी नये प्रदेश अध्यक्ष कि घोषणा की जा सकती है। इस पर केंद्रीय नेतृत्व जल्द निर्णय ले सकता है।

फिलहाल बने रह सकते हैं दीपक

राजनीतिक गलियारों में दो तरह की चर्चा तेज है। पहली, तो यह है कि फिलहाल दीपक प्रकाश ही अध्यक्ष पद का दायित्व संभालते रह सकते हैं, जब तक कि नये अघ्यक्ष की घोषणा नहीं हो जाती। दूसरी कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को एक बार फिर यह जिम्मेवारी मिल सकती है।

हालांकि किसी भी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दीपक प्रकाश वर्तमान में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राज्यसभा सांसद भी हैं। उन्होंने 25 फरवरी, 2020 को झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालाता था। अब उनका कार्यकाल  खत्म होने जा रहा है।

इस बीच बीजेपी के केंद्रीय नेता नये अध्यक्ष ती तलाश में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी के केंद्रीय नेताओं ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नामों पर भी गौर किया है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं