रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई।
बैठक में 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। बैठक में निर्णय हुआ कि झारखंड बिजली वितरण निगम के घरेलू उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की जगह 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी।
वहीं रांची के होटवार में मिल्क पाउडर प्लांट और मिल्क प्रोडक्ट प्लांट की स्थापना की जायेगी। इसके साथ ही गिरिडीह और जमशेदपुर में नया डेयरी प्लांट लगेगा।
इसके साथ ही अन्य प्रस्तावों पर भी चंपई सोरेन कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी।
बैठक में इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक 2024 के अनुमोदन की भी स्वीकृति दी गयी। इसके अलावा नई दिल्ली के नये झारखंड भवन के कार्यालय के लिए भी पदों के सृजन को मंजूरी दी गयी।
इसे भी पढ़ें
अपनी ही सरकार के खिलाफ अन्याय यात्रा निकालेंगे लोबिन हेंब्रम
