Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी गये बिहार, NDA के लिए करेंगे प्रचार

1 Min Read

Babulal Marandi:

रांची। झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बिहार चुनाव में एनडीए के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके लिए वह बुधवार को पटना रवाना हो गये। वे बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बीजेपी की चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। जसीडीह में ट्रेन से बिहार रवाना होने से पहले उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधा। कहा कि अब झारखंड में सिर्फ चुनाव ही नहीं, बल्कि सरकार की चरमराती व्यवस्था भी चर्चा का विषय बन चुकी है।

सरकार की नाकामी की पोल खुल गई हैः

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार की नाकामी की पोल खुल चुकी है। कोल्हान प्रमंडल में अवैध खनन खुलेआम हो रहा है और आम लोग विरोध जताते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन की लूट और सत्ता की चुप्पी ने जनता का दम घोंट दिया है।

इसे भी पढ़ें

Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी का आरोप: DMFT फंड घोटाला सिर्फ बोकारो नहीं, पूरे झारखंड में फैल चुका है


Share This Article