Missing Ansh and Anshika: अंश-अंशिका वापसी: रांची SSP की तत्परता, 15 टीमों ने खंगाला 5 राज्यों का चप्पा-चप्पा

2 Min Read

Missing Ansh and Anshika

रांची। मकर संक्रांति के दिन से सनातन धर्म में शुभ कार्य की शुरुआत हो जाती है। इस वर्ष का मकर संक्रांति रांची पुलिस के लिए बहुत ही खास रही है। रांची के SSP राकेश रंजन की मेहनत और पूरी टीम के प्रयास से धुर्वा से लापता अंश-अंशिका 14 जनवरी की सुबह सुबह आखिरकार मिल गए। यह सफलता रामगढ़ के चितरपुर से मिला है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल दोनों बच्चे रामगढ़ एसपी की देखरेख में सुरक्षित है।

5 राज्यों के हर संभावित ठिकानों को खंगाला

राजधानी के धुर्वा इलाका से लापता अंश-अंशिका की खोजबीन के लिए रांची पुलिस की 15 टीम दिन-रात प्रयासरत थी। झारखंड के अलावा बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के हर एक संभावित ठिकानों को रांची पुलिस के साथ-साथ स्थानीय थानों की टीम ने खंगाल डाला था। लेकिन, हर जगह पर पुलिस को कोई खास सुराग हांथ नहीं लग रहा था।

रामगढ़ के चितरपुर से बच्चे बरामद

14 जनवरी की सुबह-सुबह आखिरकार रामगढ़ के चितरपुर इलाका से पुलिस ने सुरक्षित दोनों बच्चों को ढूंढ निकाला और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों बच्चे पुलिस की देखरेख में सुरक्षित है।

आंदोलन होने के बावजूद पुलिस कर रही थी अपना काम

लापता अंश-अंशिका को ढूंढने के लिए कई संगठनों द्वारा पुलिस पर हर दिन दबाव बनाया जा रहा था। बावजूद इसके रांची पुलिस राजधानी के लॉ ऑर्डर को संभालते हुए बच्चे की खोजबीन में दिन रात जुटी रही। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट कहा था कि जब तक दोनों बच्चे को ढूंढ नहीं निकालेंगे, आराम से नहीं बैठेंगे और 14 जनवरी की सुबह एसएसपी की मेहनत रंग लाई।

Share This Article
Exit mobile version