- 1493 – पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।
- 1540 – वेनिस और तुर्की ने कुस्तुनतुनिया के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1715 – पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।
- 1776 – रोड आइलैंड ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1780 – अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
- 1818 – नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
- 1836 – न्यूयॉर्क सिटी में एक आयरिश कैथोलिक भ्रातृपवादी संगठन, प्राचीन ऑर्डर ऑफ़ हिबरियन, की स्थापना की गई।
- 1846 – अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
- 1854 – भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
- 1878 – ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
- 1896 – लंदन में डेली मेल समाचारपत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
- 1897 – फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
- 1924 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
- 1927 – अमरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।
- 1931 – अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।
- 1945 – जर्मनी की नेश्नल सोशियालिस्ट पार्टी के भंग हो जाने की औपचारिक घोषणा की गयी। यह नाज़ी दल के नाम से प्रसिद्ध थी।
- 1945 – जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।
- 1959 – पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।
- 1975 – ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
- 1979 – श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1980 – कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
- 1980 – जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
- 1983 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1987 – अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध हुआ।
- 1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
- 1994 – काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
- 1999 – भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
- 2003 – मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2007 – बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
- 2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी ‘सेल’ ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।
- 2008 – म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी।
- 2008 – लोकप्रिय पोर्टल ‘याहू’ को ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसोफ़्ट कारपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।
- 2013 – अफगानिस्तान के कंधार में एक बम्ब ब्लास्ट में 5 अमेरिकी सैनिकों मारे गए।
- 2014 – जुआन कार्लोस वरेला पनामा के राष्ट्रपति चुने गए।
- 2015 – स्टुअर्ट बिंघम ने 2015 का विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीता।
- 2019 – थाईलैण्ड में महा वजीरालोंगकोर्न नये राजा बने।
- 2019 – नेपाली किशोरी बंदना ने 126 घंटे लगातार नृत्य करके बनाया विश्व रिकार्ड, नृत्य का गिनीज विश्व रिकार्ड किया अपने नाम पर दर्ज।
- 2019 – यूएई के अबू धाबी में एक भारतीय शख्स ने लॉटरी में 28 करोड़ रुपये जीते।
- 2019 – ट्रंप से दूसरी मुलाकात के दो महीने बाद किम ने फिर किया मिसाइल परीक्षण।
- 2019 – पाकिस्तान , प्रदूषित सिरिंज लगाने से 65 बच्चे समेत 90 लोग एचआईवी पॉजिटिव।
- 2020 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 महामारी पर वर्चुअल वैश्विक सम्मेलन का शुभारंभ किया।
- 2021 – आयरलैंड से चिकित्सा सहायता सामग्री की दूसरी खेप भारत पहुंची।
- 2022- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोपेनहेगन में आइसलैंड की प्रधानमंत्री कार्टिन जेकब्सडॉटिर संग दिवपक्षीय बैठक की और दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन , फिनलैंड की प्रधानमंत्री महामहिम सुश्री सना मारिन , डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसेन व नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गहर स्टोर से भी मुलाकात की।
- 2022 – भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।
- 2023 – पाकिस्तान: अफगान सीमा से सटे स्कूल में भीषण गोलीबारी से 7 शिक्षकों की निर्मम हत्या हुई।
- 2023 – शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक गोवा में शुरू हुई, भारत ने चीन, रूस और उज्बेकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
- 2023 – पटना उच्च न्यायालय ने बिहार सरकार को जाति आधारित सर्वेक्षण तत्काल बंद करने का निर्देश दिया।
- 2023 – भारत-इजराइल मित्रता – भारत (सीएसआईआर) व इजराइल (डीडीआरएंडडी) के बीच औद्योगिक अनुसंधान और विकास सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।
- 2023 – डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
- 2023 – चीन , सिचुआन , ज़ुयॉन्ग से 22 किमी (14 मील) पश्चिम दक्षिणपश्चिम में 4.8 की तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 748 घर क्षतिग्रस्त हो गये।
4 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1767 – त्यागराज भक्तिमार्गी कवि एवं कर्णाटक संगीत के महान संगीतज्ञ थे।
- 1900 – नित्यानंद कानूनगो ओडिशा राज्य के भारत के प्रमुख राजनेताओं में से एक थे।
- 1902 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
- 1905 – अन्ना चांडी – भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
- 1922 – “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ।
- 1935 – दलीप कौर टिवाणा सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार।
- 1960 – गौतम पॉल भट्टाचार्जी – एक ब्रिटिश फिल्म और टेलीविजन की भारतीय जातीयता के अभिनेता थे।
- 1983 – तृषा कृष्णन- खाली तृषा नाम से जानी जाती हैं, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं।
4 मई को हुए निधन
- 1799 – मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में मृत्यु हुई।
- 1932 – बिहार के पहले शहीद – रामदेनी सिंह।
- 1957 – हेमचंद्र रायचौधरी, भारतीय इतिहासकार ।
- 1980 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।
- 2008 – पंडित किशन महाराज, विख्यात तबला वादक।
- 2014 – ऐलेना सर्गीवना बाल्टाचा – यूक्रेन मूल की ब्रितानी पैसेवर टैनिस खिलाड़ी।
- 2021 – इंदौर के प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार , टेलीफिल्म निर्माता और पत्रकार प्रभु जोशी का निधन हुआ।
- 2021 – भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के कार्यकारी निदेशक आर के सचेटी (56) का कोविड-19 से निधन हुआ।
- 2021 – वी. कल्याणम – एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे और महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे।
- 2021 – अभिलाषा पाटिल एक भारतीय अभिनेत्री थीं जिन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया।
- 2022 – डच रोड साइकिल रेसर हार्म ओटेनब्रोस (78) का निधन हुआ।
- 2023 – चेक पेशेवर आइस हॉकी फॉरवर्ड पेट्र क्लिमा (58) का निधन हुआ।
4 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- रेडसमाधि महोत्सव – अले (जुन्नर)।
- श्री कालभैरव यात्रा – सोनारी-परांडा (उस्मानाबाद)।
- श्री वल्लभाचार्य जयन्ती (वैशाख कृष्ण एकादशी )।
- श्री के. सी . रेड्डी जयन्ती।
- अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day)।
- कोयला खदान दिवस (Coal Miners Day)।
- Star Wars Day.
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें