Vitamin B12: नॉनवेज नहीं खाते? इन शाकाहारी फूड्स से पूरी करें विटामिन B12 की कमी

3 Min Read

Vitamin B12

नई दिल्ली, एजेंसियां। विटामिन B12 शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो नर्व सिस्टम को स्वस्थ रखने, रेड ब्लड सेल्स बनाने और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। भारत में बड़ी संख्या में लोग शाकाहारी हैं और नॉनवेज न खाने की वजह से उनमें विटामिन B12 की कमी आम समस्या बन चुकी है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, याददाश्त में कमी, चक्कर आना और एनीमिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि कुछ शाकाहारी फूड्स को डाइट में शामिल कर इस कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।

दूध से मिलेगा आसानी से B12

गाय के दूध को विटामिन B12 का अच्छा स्रोत माना जाता है। एक गिलास दूध में करीब 1.1 माइक्रोग्राम विटामिन B12 पाया जाता है, जो वयस्कों की दैनिक जरूरत का लगभग 45 प्रतिशत तक पूरा कर सकता है। रिसर्च के मुताबिक दूध में मौजूद B12 शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाता है।

दही है सेहत का खजाना

दही न सिर्फ पाचन के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसमें विटामिन B12 भी पाया जाता है। 100 ग्राम दही में लगभग 0.2 से 0.9 माइक्रोग्राम तक विटामिन B12 मौजूद होता है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही गट हेल्थ सुधारने, इम्युनिटी बढ़ाने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।

पनीर भी है बेहतरीन विकल्प

पनीर शाकाहारियों के लिए विटामिन B12 का शानदार स्रोत है। 100 ग्राम पनीर में करीब 0.5 से 1.2 माइक्रोग्राम विटामिन B12 पाया जाता है। लैक्टो-वेजिटेरियन लोगों के लिए यह एक हेल्दी और टेस्टी विकल्प है, जो प्रोटीन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में देता है।

फोर्टिफाइड अनाज करें शामिल

आजकल बाजार में मिलने वाले फोर्टिफाइड अनाज (जैसे शुगर-फ्री सीरियल्स) में अतिरिक्त विटामिन B12 मिलाया जाता है। ये शाकाहारी और वीगन लोगों के लिए B12 की कमी दूर करने का भरोसेमंद तरीका माने जाते हैं।

डिस्क्लेमर:

यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। डाइट में बदलाव करने या सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Share This Article
Exit mobile version