Sunetra Pawar Deputy CM Maharashtra: अजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की डिप्टी CM बनेंगी, आज हो सकता है शपथ ग्रहणबेटे को राज्यसभा भेज सकते हैं

2 Min Read

Sunetra Pawar Deputy CM Maharashtra

मुंबई, एजेंसियां। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी। विधायक दल की मीटिंग के लिए सुनेत्रा शनिवार सुबह मुंबई पहुंच गई हैं। फिलहाल वे अजित के आधिकारिक आवास देवगिरी में मौजूद हैं। उनके साथ बेटा पार्थ भी है।

आज होगी विधायक दल की बैठक

62 साल की सुनेत्रा फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे NCP के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की मीटिंग होगी। जहां उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नाम के ऐलान के बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। शप थग्रहण शाम 5 बजे होने की संभावना है।

राज्यसभा सांसद हैं सुनेत्रा

सुनेत्रा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। उनके डिप्टी सीएम बनने के बाद यह पद खाली हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अजित के बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी है। हालांकि पार्टी-परिवार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

28 जनवरी को हुई थी अजित पवार की मौत

अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम पद खाली हो गया है। अजित के पास वित्त, आबकारी और खेल विभाग के साथ-साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद था। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय सीएम फडणवीस के पास रह सकता है। यह भी दावा भी किया जा रहा है कि अजित पवार NCP के दोनों गुट के जिस मर्जर पर बातचीत कर रहे थे, उस पर आखिरी फैसला शरद पवार लेंगे।

Share This Article
Exit mobile version