हरियाणा में एयरफोर्स का फाइटर जेट और बंगाल में ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश [Air Force fighter jet crashes in Haryana and transport plane crashes in Bengal]

1 Min Read

दोनों हादसों में पायलट सुरक्षित

नई दिल्ली, एजेंसियां हरियाणा के पंचकूला में एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। पायलट ने क्रैश से पहले खुद को सुरक्षित इजेक्ट कर लिया। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और वह कई टुकड़ों में बंट गया। एक अन्य घटना में वायुसेना का एक परिवहन विमान पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में उतरने के बाद क्रैश हो गया। इसका चालक दल सुरक्षित है। रूसी मूल का विमान, एएन-32, वायुसेना का प्रमुख ट्रांसपोर्ट विमान है।

ट्विन-इंजन विमान है जगुआर:

जगुआर, एक ट्विन-इंजन डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट है, जो 1979 में एयरफोर्स में कमीशन हुआ था। यह विमान बहुत कम ऊंचाई पर स्ट्राइक करने की क्षमताओं के लिए जाना जाता है। इसके अलावा विमान छोटे रनवे से भी उड़ान भरने में सक्षम है। ये 1770 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है और डेढ़ मिनट में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें

यमुना विवाद, हरियाणा के CM बोले- बयान पर माफी मांगें केजरीवाल, मानहानि केस करेंगे

Share This Article
Exit mobile version