महाराष्ट्र में 500 करोड़ के घोटाले में तीन आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read

Maharashtra scam news

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने करीब 500 करोड़ रुपये के बड़े निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए एक दंपति और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर महाराष्ट्र भर के 11 हजार से अधिक निवेशकों से धोखाधड़ी करने का आरोप है, जिनमें करीब 1,500 पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी के अनुसार

ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी के अनुसार, ठाणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने समन्वित कार्रवाई करते हुए गुजरात से समीर नरवेकर, उसकी पत्नी नेहा नरवेकर और उनके सहयोगी अमित पलाव को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन लोगों ने वर्ष 2019 में पुणे में मुख्यालय वाली ‘ट्रेड विद जैज़’ नामक निवेश कंपनी की स्थापना की थी। कंपनी के जरिए निवेशकों को शेयर बाजार में कारोबार और अन्य उद्यमों में निवेश पर चार प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच दिया गया। शुरुआती दौर में करीब दस प्रतिशत तक मासिक कमाई दिखाकर कंपनी ने निवेशकों का भरोसा जीता।

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, कुछ समय बाद कंपनी ने अचानक अपने कार्यालय बंद कर दिए और निवेशकों से संपर्क तोड़ लिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज कराई गईं। प्रारंभिक जांच में करीब 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। ईओडब्ल्यू को यह भी जानकारी मिली है कि इस योजना में कई सरकारी अधिकारी और नौकरशाह, जिनमें कुछ सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं, निवेशक थे।

Share This Article
Exit mobile version