Kamini Kaushal RIP:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें भारत की सबसे उम्रदराज अभिनेत्री माना जाता था। कामिनी ने अपने लंबे करियर में हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर में कई यादगार भूमिकाएँ निभाईं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नीचा नगर (1946) से की, जो कान फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डॉर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। उन्होंने दो भाई, शहीद, नदिया के पार, जिद्दी जैसी फिल्मों में अभिनय किया और फिल्मफेयर अवॉर्ड बिराज बहू (1956) में उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए मिला। कामिनी ने शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ में दादी का किरदार निभाया।
व्यक्तिगत जीवन में उनकी शादी बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट के मुख्य अभियंता ब्रह्म एस सूद से हुई। उनका नाम दिलीप कुमार के साथ भी जुड़ा, दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनके अफेयर के चर्चे हुए। कामिनी कौशल के पिता, प्रो. शिव राम कश्यप, भारतीय वनस्पति विज्ञान के जनक माने जाते थे। कामिनी कौशल की सहज और प्राकृतिक अभिनय शैली ने उन्हें दर्शकों का प्रिय चेहरा बनाया। उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन उनकी कला हमेशा याद की जाएगी।

