Bihar Election Results 2025:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में NDA बहुमत के आंकड़े से काफी आगे चल रहा है। शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए को 190, महागठबंधन को 49 और अन्य को 4 सीटों पर बढ़त मिल रही है। अगर ये रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो एनडीए बिहार में इतिहास रच देगा।
महिलाओं का पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान:
महिलाओं ने इस चुनाव में पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान किया। दोनों चरणों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.6% रहा, जबकि पुरुषों का 62.8%। इस व्यापक महिला मतदान ने चुनाव के समीकरण बदल दिए। नीतीश कुमार की लोकप्रियता में जीविका दीदी योजना और शराबबंदी ने अहम भूमिका निभाई। जीविका दीदी योजना के तहत 1.3 करोड़ महिलाओं को 10,000 रुपये दिए गए, जबकि शराबबंदी ने महिलाओं में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास और समर्थन बढ़ाया। 2006 में शुरू की गई मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना भी लंबी अवधि में महिलाओं के सशक्तिकरण और राजनीतिक समर्थन के लिए प्रभावशाली साबित हुई। इन पहलुओं ने महिलाओं के मतों के दम पर नीतीश कुमार को बिहार में अजेय बना दिया है।



