फडणवीस सरकार में 2 डिप्टी CM समेत 42 मंत्री
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के 22 दिन बाद 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। अब मंत्रिमंडल में CM और 2 डिप्टी CM समेत 42 मंत्री हैं। एक सीट खाली रखी गई है।
फडणवीस सरकार में भाजपा के 19, शिवसेना (शिंदे गुट) के 11 और NCP (अजित पवार गुट) के 9 मंत्री हैं। इनमें 1 मुस्लिम और 4 महिलाएं हैं।
कैबिनेट में कितने युवा:
कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री NCP की अदिति तटकरे (36) और सबसे उम्रदराज मंत्री भाजपा के गणेश नाइक (74) साल हैं।
भाजपा के पंकज भोयर (PHD) सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मंत्री हैं। शिवसेना के भारत गोगावले सबसे कम पढ़े-लिखे (8वीं पास) मंत्री हैं। कैबिनेट में 30-40 साल के 2, 40-50 साल के 12, 50-60 साल के 12 और 60 साल से ज्यादा उम्र के 13 मंत्री शामिल किए गए हैं।
इसे भी पढ़ेंः
महाराष्ट्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दी, अक्टूबर-नवंबर में होने हैं चुनाव