रांची। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने रातू थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में छापेमारी की। यहां 4.48 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोगों में गौतम कुमार और धीरज शामिल हैं। दोनों बिहार के नवादा जिला के रहने वाले हैं। उन्होंने रातू में किराए का मकान ले रखा था। वहीं से वह गांजा की तस्करी करते थे।
इसे भी पढ़ें