राजमहल। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राजमहल में कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा परिसंपत्ति वितरण किया। इस दौरान 88 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्धाटन एंव शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत लंबे समय के बाद मैं आपके राजमहल के इस सरकारी सभा में उपस्थित हुआ हूं। जहां तक मुझे याद आ रहा है कि जब भी मैं राजमहल आया हूं कुछ ना कुछ राजमहल को देने का प्रयास किया है।
इतने मेहनत के बावजूद भी जो चीजें आप लोगों के लिए बनाई जाती है उसका सीधा लाभ आप तक पहुंचे इसमें कई अटकले लगती है।
14 महीने के कार्यकाल में मैं आया था। यहीं मेगा लिफ्ट वाटर सप्लाई योजना का शिलान्यास किया था। कुछ दिन वह चला भी लेकिन बाद में बंद हो गया। मैं कुछ महीनों तक जेल में था। आज मुझे आमजनों के बीच पहली सभा करने का मौका मिला है।
आपको यहां अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा मिला, स्टेडियम मिला। लेकिन मुझे लगता है कि राजमहल राज्य के हेडक्वार्टर के सबसे किनारे का यह क्षेत्र है। मूलभूत सुविधाओं की कमी है। साथ ही गंगा कटाव भी होता है। मैंने कई क्षेत्रों में बोल्डर भी डलवाए थे।
आपके जनप्रतिनिधि हमारे पास पहुंचते हैं और यहां कि समस्या के बारे में बताते हैं। इसलिए हमने ये प्रोग्राम किया कि राजमहल में गंगा कटाव की स्थिति क्या है। इसे जानने के लिए यह प्रोग्राम रखा जाए।
समस्याओं का जल्द होगा समाधान
बहुत सारी समस्याओं के विषय में विधायक जी ने अवगत कराया। विजय हांसदा ने भी कई बार आपकी समस्याओं से अवगत कराया। मैं चाहूँगा कि जो समस्याएं हैं उन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। चाहे यहां के जमीन रजिस्ट्री की बात हो। चाहे जमीन की म्यूटेशन से संबंधित बात हो। चाहे पुल, पुलिस सड़क हो उसकी बात हो।
मेरे यहां आने से पहले बहुत बड़े बड़े गढ्ढ़े थे। उन गड्ढ़ो को भरा गया। राजमहल एक पर्यटक स्थल है। हमको याद आ रहा है कि हमारे पीएम ने एक जहाज चलाया था गंगा विलास।
हम चाहते हैं कि खाली यह दिखावा के लिए नहीं होना चाहिए। बल्कि ये ऐसी चीजें होनी चाहिए कि ये हमेशा चलती रहे। चाहे वो अस्पताल हो, बस अड्डा हो। यहां अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा है। मैंने देखा बस टर्मिनल। खाली पड़ा हुआ है। आवागमन को लेकर सुगमता लाई जाए।
हवाई पट्टी बनेगी
झारखंड और बिहार को जोड़ने वाला एक भव्य पुल भी बन रहा है। और भी पुल पुलिया बनना है। हमने यह भी तय किया है राजमहल के अंदर एक हवाई पट्टी होगा। हवाईपट्टी होने से हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जा सकते हैं।
राजमहल जिला कई व्यवसाय का केंद्र बिंदु रहा है। इसको फिर से हमलोग कायम कर सकते हैं। आज श्रावणी मेला और सोमवारी का पहला दिन है।
बरहेट में भी शिवगादी में लोग लाखों की तादाद में आते हैं। 400-500 सीढ़िया चढ़कर जल अर्पण करते हैं। लोगों ने यहां एक रोपवे का इंतजाम करने को कहा है।
हमारी सरकार ने कई योजनाएं चला रखी है
आज हमलोग आने वाली पीढ़ी के लिए, शिक्षा को लेकर, बूढ़े बुजुर्गों के पेंशन से लेकर राज्य के द्वारा अलग से राशन देने की योजना चला रखी है। आज मैं आपको एक और योजना के बारे में बताने जा रहा हूं।
अब इस राज्य में 21 से 49 साल की जितनी भी महिलाएं है सभी को सम्मान राशि देने का काम राज्य सरकार करेगी। आप लोग कैंप में जाकर फॉर्म भरे। ताकि महिलाएं अपनी पैरों पर खड़ी हो। यहां हर समुदाय के लोग रहते हैं।
जाय समाज के लोग भी बड़े पैमाने पर यहां है। इनकी भी काफी डिमांड रही है कि जाय जाति को एससी में शामिल किया जाए। हम आपकी मांग को केंद्र सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे।
बहुत जल्द आप लोग देखेंगे कि इस क्षेत्र में हम लोग तेजी से विकास करेंगे। 200 यूनिट बिजली हमने फ्री कर दिया है।
इसे भी पढ़ें