क्यों पीएम मोदी से मिलने के लिए बेकरार हैं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री? [Why is the Prime Minister of Australia desperate to meet PM Modi?]

2 Min Read

सिडनी, एजेंसियां। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए बेहद ही उत्सुक हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा कि 21 सितंबर को विलमिंगटन में होने वाले क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अपने क्वाड भागीदारों के साथ बैठक करने के लिए वे उत्सुक हैं।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र की महत्वपूर्ण चुनौतियों और क्वाड के सहयोग को मजबूत करने के लिए क्वाड देशों का शिखर सम्मेलन होने वाला है।

बता दें कि क्वाड के इस शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो भाग लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बजीन ने कहा कि क्वाड हिंद-प्रशांत में व्यावहारिक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध चार देशों की एक राजनयिक साझेदारी है, जिसमें हम उस तरह के क्षेत्र का निर्माण करना चाहते हैं जिसमें हम रहना चाहते हैं – एक खुला, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक, जहां संप्रभुता का सम्मान किया जाता है और प्रतिस्पर्धा को जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाता है।

क्वाड शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री अल्बनीज सकारात्मक और व्यावहारिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय मुद्दों और अवसरों पर चर्चा करेंगे।

यह चौथा व्यक्तिगत क्वाड लीडर्स सम्मेलन है और नेता भारत द्वारा 2025 क्वाड लीडर्स समिट की मेजबानी करने के लिए आशान्वित हैं।

प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि हम जिस तरह के क्षेत्र में रहना चाहते हैं, उसे आकार देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

जब हम अपने करीबी दोस्तों और भागीदारों के साथ मिलकर काम करते हैं तो हम हमेशा बेहतर होते हैं।

इसे भी पढ़ें

मोदी बोले-भारत में कई सिंगापुर बनायेंगे 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं