Pakur Municipal Election Result: पाकुड़ नगर अध्यक्ष चुनी गई शबरी पाल, शेख सेलिना को दी 2353 मतों से मात

1 Min Read

Pakur Municipal Election Result:

पाकुड़। झारखंड के 48 नगर निकायों का मतगणना आज शुक्रवार 27 फरवरी की हो रही है। मतगणना के बीच पाकुड़ से शबरी पाल को जीतने की सूचना है। शबरी पाल ने शेख सेलिना को 2353 मतों से मात दे दी हैं और अब शबरी पाल नगर अध्यक्ष बनेंगी।

बीजेपी की बागी प्रत्याशी हैं शबरीः

भाजपा की बागी प्रत्याशी शबरी पाल ने झामुमो समर्थित उम्मीदवार शेख सेलिना को 2353 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। शबरी पाल को कुल 7816 मत प्राप्त हुए, जबकि शेख सेलिना को 5463 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

बीजेपी समर्थित शंपा तीसरे नंबर परः

वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी शंपा साह को 3730 मत मिले। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोनिता कुमारी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्हें महज 1034 मत ही प्राप्त हुए।

Share This Article