पाकिस्तान में इमरान समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, 6 सुरक्षाकर्मियों को कुचलकर मारा, 100 से ज्यादा घायल [Violent demonstration by Imran supporters in Pakistan, 6 security personnel crushed to death, more than 100 injured]

2 Min Read

प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया है। जियो टीवी के मुताबिक, इमरान खान के सैकड़ों समर्थक इस्लामाबाद में घुस गए हैं।

सेना ने शिपिंग कंटेनर रखकर राजधानी पहुंचने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने लिफ्टिंग मशीन और कई भारी मशीनों की मदद से बैरिकेड्स तोड़ दिए।

कई प्रदर्शनकारी भी घायलः

प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षाबलों पर गाड़ियां चढ़ा दीं, जिसमें कुचलकर 4 सैनिक और 2 पुलिसकर्मी मारे गए। इस घटना में 5 सैनिक और 2 पुलिसकर्मी घायल भी हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं। ज्यादातर की हालत गंभीर है। इमरान खान की पार्टी ने दावा किया है कि हिंसक प्रदर्शन में उनके कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

इस्लामाबाद में आर्टिकल 245 लागूः

हिंसा से निपटने के लिए राजधानी इस्लामाबाद में आर्टिकल 245 लागू कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तानी सेना को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी इलाके में कर्फ्यू लगाने का अधिकार दे दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

आकिब जावेद पाकिस्तान वाइट-बॉल टीम के इंटरिम हेड कोच बने 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं