Latest NewsImran Khan family attack: पाकिस्तान में इमरान खान की बहनों के पिटाई से मचा बवाल

Imran Khan family attack: पाकिस्तान में इमरान खान की बहनों के पिटाई से मचा बवाल

Imran Khan family attack:

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाह को लेकर सियासत गरमाई हुई है। सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि अदियाला जेल में बंद इमरान खान की हत्या कर दी गई है। हालांकि सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे शक और गहरा गया है।

रावलपिंडी में प्रदर्शनः

इस सूचना के बाद रावलपिडी में इमरान खान के समर्थक सड़क पर उतर आये गैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच इमरान खान की तीन बहनों- नूरीन खान, अलीमा खान और उज्मा खान ने आरोप लगाया है कि उन्हें तीन सप्ताह से अपने भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर जब वे अदियाला जेल के बाहर मुलाकात की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थीं, तो पुलिस ने लाठियां बरसाईं और बुजुर्ग महिलाओं को भी नहीं बख्शा।

बहनों ने पुलिस पर लगाये ये आरोपः

बहनों का कहना है कि पुलिस ने बाल पकड़कर घसीटा और कई लोगों को घायल कर दिया। नूरीन नियाजी ने पंजाब पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर को पत्र लिखकर कहा, “हम सिर्फ अपने भाई की सेहत की जानकारी मांग रहे थे। न रास्ता रोका, न कोई हिंसा की। फिर भी हमें बेरहमी से पीटा गया। 71 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक है।”

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावाः

इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने भी दावा किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, फिर भी पुलिस ने कार्रवाई की और कई कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। वहीं इमरान खान के वकील खालिद यूसुफ चौधरी ने भी कहा है कि पिछले तीन सप्ताह से वे भी अपने मुवक्किल से नहीं मिल पाए हैं और उनकी कानूनी सहायता भी रोकी जा रही है।

मौत की अफवाह क्यों फैली?

तीन सप्ताह से इमरान खान का कोई वीडियो या फोटो सामने न आना, परिवार को मिलने की अनुमति न देना और अफगान मीडिया में चल रही खबरों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। समर्थक लगातार पूछ रहे हैं, “इमरान खान जिंदा हैं या नहीं?” फिलहाल पाकिस्तान सरकार, सेना या जेल प्रशासन द्वारा मामला स्पष्ट नहीं किया गया है। स्थिति तनावपूर्ण है और देशभर में इमरान समर्थकों के प्रदर्शन जारी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles