Donald Trump: ट्रम्प बोले- यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा, क्रीमिया भी वापस नहीं मिलेगाअमेरिकी अधिकारी बोले- पुतिन यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर राजी

2 Min Read

Donald Trump:

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन को सैन्य गठबंधन नाटो में शामिल नहीं किया जाएगा और न ही उसे 2014 से रूस के कब्जे वाला क्रीमिया वापस मिलेगा।

जेलेंस्की चाहें तो युद्ध तुरंत रूक हो सकता हैः

ट्रम्प ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट किया कि जेलेंस्की चाहें तो रूस के साथ चल रहा युद्ध तुरंत खत्म हो सकता है। सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि जेलेंस्की लड़ाई जारी रखना चाहते हैं या शांति का रास्ता अपनाते हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि 12 साल पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर में बिना गोली चले क्रीमिया रूस को सौंप दिया गया था और यूक्रेन भी नाटो में शामिल नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं।
ट्रम्प का यह बयान यूक्रेन की जमीन पर रूस को कब्जे को मान्यता देने से जोड़कर देखा जा रहा है।

अमेरिकी अधिकारी बोले- यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी पर पुतिन राजीः

ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी देने पर तैयार हैं।

विटकॉफ ने बताया कि 15 अगस्त को अलास्का में ट्रम्प के साथ हुई बातचीत में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर सहमति बनी।

हालांकि पुतिन ने साफ किया है कि यूक्रेन को नाटो की सदस्यता देने पर रूस कभी राजी नहीं होगा। पुतिन ने इसे रेड लाइन कहा है।

यूक्रेन को नाटो के आर्टिकल-5 जैसी सुरक्षा मिलेगीः

विटकॉफ के मुताबिक प्रस्तावित डील के तहत अमेरिका और यूरोपीय देश यूक्रेन को नाटो के आर्टिकल-5 जैसी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराएंगे। बता दें कि आर्टिकल-5 के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमला सभी पर हमला माना जाता है।

इसे भी पढ़ें

Bangladesh: पाकिस्तान-बांग्लादेश पर मेहरबान ट्रम्प, टैरिफ 20% से ज्यादा नहींचीन की GDP 1% गिरने का खतरा


Share This Article
Exit mobile version