Trump dances:
कुआलालंपुर, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार सुबह मलेशिया के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने रेड कॉर्पेट पर स्थानीय कलाकारों के साथ डांस किया। कुआलालंपुर में ट्रम्प की मौजूदगी में थाईलैंड और कंबोडिया ने सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
ट्रम्प ने कहा कि जिसे लोग असंभव मान रहे थे, उसे उन्होंने संभव कर दिखाया है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक मंदिर विवाद को लेकर 5 दिनों तक जंग चली थी, जिसमें 48 लोगों की मौत हुई थी। इसे खत्म करने में ट्रम्प का बड़ा रोल था।
प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने ट्रम्प का स्वागत कियाः
ट्रम्प रविवार की सुबह कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया। वे आसियान समिट में शामिल होने मलेशिया पहुंचे हैं। ट्रम्प 2017 के बाद पहली बार इस सम्मेलन में शामिल होंगे। वे आज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
इसे भी पढ़ें
Donald Trump: ट्रंप की धमकी के बाद नरम पड़ा हमास, युद्धविराम पर बातचीत को तैयार







