Trump India Pakistan war: ट्रम्प ने फिर कहा-भारत-PAK जंग रुकवाई

1 Min Read

Trump India Pakistan war:

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने UN में अपने भाषण के दौरान एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की बीच जंग रुकवाने का दावा किया। ट्रम्प ने कहा- दुनिया में जारी 7 जंग रुकवाने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र की थी, लेकिन मैंने ये सभी जंग खत्म कराईं।

ट्रम्प ने अवैध प्रवासियों, अमेरिका के आर्थिक हालात, रूस-यूक्रेन जंग, इजराइल-हमास जंग, कार्बन फुट प्रिंट जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

दूसरे कार्यकाल में पहली बार UNGA को संबोधित कियाः

ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार ट्रम्प ने UNGA को संबोधित किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति रहते आखिरी बार 2020 में UN को संबोधित किया था।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: ट्रम्प बोले- हमने भारत-रूस को चीन के हाथों खो दिया, उनका भविष्य अच्छा हो


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं