पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी- यूक्रेन के मददगारों पर हमला करेंगे
मॉस्को, एजेंसियां। यूक्रेन पर मिसाइल हमले के कुछ ही घंटे बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक देश के नाम संबोधन दिया। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि पश्चिमी हमले के जवाब में रूस ने ‘नई’ इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है। पुतिन ने कहा कि हमें उनके खिलाफ हमला करने का अधिकार है, जो हम पर हमला करते हैं।
मिसाइल का नाम ‘ओरेश्निक’
पुतिन ने मिसाइल का नाम ‘ओरेश्निक’ बताया। उन्होंने कहा कि यह स्पीड 2.5 से 3 किमी प्रति सेकेंड की रफ्तार से टारगेट पर हमला करता है। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि मॉस्को यूक्रेन की मदद करने वाले किसी भी देश के सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है।
रूस ने किया घातक मिसाइल से हमलाः
रूस ने गुरुवार की सुबह यूक्रेन के निप्रो शहर पर घातक मिसाइल से हमला किया था। इसे लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल (ICBM) से हमला किया है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने कल ही जेलेंस्की के दावे को खारिज कर दिया था।
इसे भी पढ़ें
यूक्रेन ने रूस के भीतरी इलाकों में क्रूज मिसाइल स्टॉर्म शैडो का किया इस्तेमाल