Jakarta mosque bombing: 54 घायल, बच्चों पर हमला, परिसर से AK-47 बरामद

2 Min Read

Jakarta mosque bombing:

जकार्ता, एजेंसियां। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के नॉर्थ जकार्ता के एसबीएम इलाके में शुक्रवार को एक मस्जिद में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 54 लोग घायल हो गए। विस्फोट के समय मस्जिद में शुक्रवार की नमाज पढ़ने के लिए बच्चे और अन्य लोग मौजूद थे। स्थानीय अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है और हमले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मस्जिद स्कूल परिसर के भीतर स्थित थी। विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकांश घायल बच्चे हैं, जो पास के स्कूल में पढ़ाई करते हैं। पुलिस ने मस्जिद परिसर से एक AK-47 राइफल और कुछ बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि विस्फोट के बाद गोलीबारी की योजना भी बनाई गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है। घटनास्थल से कई वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिसमें फर्श पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आतंकियों ने मस्जिद में प्रवेश कैसे किया और उनका लक्ष्य विशेष रूप से बच्चों को क्यों बनाया गया।

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश है

इंडोनेशिया में फिलहाल जमाअह अंशारुत दौलाह नामक आतंकी संगठन सक्रिय है, जिसकी स्थापना 2015 में हुई थी और यह इस्लामिक स्टेट से प्रभावित है। संगठन के करीब 2,000 सक्रिय लड़ाके देश में आतंक फैलाने की कोशिश में लगे हैं।इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश है। यहां की कुल आबादी लगभग 27.8 करोड़ है, जिसमें 23 करोड़ लोग मुस्लिम हैं। यह हमला देश में सुरक्षा की संवेदनशील स्थिति को उजागर करता है और आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदमों की आवश्यकता पर ध्यान खींचता है।

इसे भी पढ़ें

Sambhal Masjid case: सुप्रीम कोर्ट ने संभल मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Share This Article