Zohran Mamdani: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम मेयर

2 Min Read

Zohran Mamdani:

न्यूयॉर्क, एजेंसियां। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास रच दिया है। 34 वर्षीय ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जीत हासिल कर अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम मेयर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा को मात दी। ममदानी 1 जनवरी से पदभार संभालेंगे और इस सदी के सबसे युवा मेयर भी बनेंगे।

कौन हैं जोहरान ममदानी?

जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था। वे सात साल की उम्र में अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क आए और 2018 में अमेरिकी नागरिक बने। उनके पिता महमूद ममदानी युगांडा के मशहूर लेखक और भारतीय मूल के मार्क्सवादी विद्वान हैं, जबकि उनकी मां मीरा नायर प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी फिल्मकार हैं, जिन्होंने मॉनसून वेडिंग और द नेमसेक जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं।

50 साल में सबसे अधिक वोटिंग:

न्यूयॉर्क चुनाव बोर्ड के अनुसार, इस बार पिछले 50 वर्षों में सबसे अधिक मतदान हुआ — करीब 2 मिलियन लोगों ने वोट डाले। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ममदानी के खिलाफ जोरदार प्रचार किया और यहां तक कि धमकी दी थी कि जीतने पर उन्हें गिरफ़्तार कर निर्वासित किया जाएगा। इसके बावजूद ममदानी ने भारी जनसमर्थन से जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें

Mamdani controversial statement: ममदानी ने उगला जहर, कहा- मोदी सरकार अल्पसंख्यों पर हिंसा कर रही, न्यूयॉर्क मेयर उम्मीदवार का गुरुद्वारे में विवादित बयान


Share This Article