हिज्बुल्लाह ने नेतन्याहू के निजी घर पर ड्रोन अटैक किया, कोई मौजूद नहीं था [Hezbollah carried out drone attack on Netanyahu’s private home, no one was present]

2 Min Read

PMO बोला- होम टाउन सिसेरिया में हमला

तेल अवीव, एजेंसियां। हिजबुल्लाह ने शनिवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमला किया। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक इजराइल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने भी इसकी पुष्टि की है।

PMO ने कहा कि जब हमला हुआ तब PM नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा घर पर नहीं थे। फिलहाल इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि शनिवार को लेबनान से इजराइल पर 3 ड्रोन दागे गए। इनमें से एक कैसरिया शहर में एक इमारत पर गिरा। कैसरिया इजराइली PM नेतन्याहू का ऑफिस है।

दो और ड्रोन लांच किये गये थेः

IDF के मुताबिक लेबनान से दो और ड्रोन लॉन्च किए गए थे, जिन्हें रोक दिया गया। इसके चलते गिलोट सैन्य अड्डे पर अलार्म बजने लगे। IDF ने कहा कि वे ड्रोन के घुसपैठ की जांच कर रहे हैं।

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर हमले तेज किएः

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक शनिवार सुबह से ही लेबनान की तरफ से इजराइल के तिबेरियास और आस-पास के इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और रॉकेट हमले हो रहे हैं।

कई रॉकेट गैलिसी सागर में गिरते देखे गए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। तेल अवीव और शहर के उत्तरी इलाकों में भी ड्रोन हमले की चेतावनी वाले सायरन बजते देखे गए।

हमास चीफ की मौत के बाद हमले तेजः

इजराइली हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद पहली बार ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का बयान आया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक उन्होंने कहा है कि याह्या सिनवार की मौत के बाद भी हमास खत्म नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें

इजराइल पर हमले के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार की मौत [Death of Yahya Sinwar, mastermind of attack on Israel]

Share This Article
Exit mobile version