ED का आरोप- खाड़ी देशों में 13,000 एक्टिव PFI मेंबर्स [ED’s allegation- 13,000 active PFI members in Gulf countries]

2 Min Read

जुटा रहे फंड, हवाला के जरिए भारत में आतंकियों तक पहुंचाया

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ 2 साल से चल रही ED की जांच में नए खुलासे हुए हैं।

ED ने बताया कि PFI के सिंगापुर और खाड़ी देशों में 13 हजार से ज्यादा एक्टिव मेंबर्स हैं, जिन्हें करोड़ों रुपए के फंड जुटाने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, PFI ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रवासी मुस्लिम समुदाय के लिए डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव कमेटियां बनाई हैं। इन्हीं कमेटियों को फंड जुटाने की जिम्मेदारियां दी गई थीं।

भारत पहुंच रहा फंडः

ED ने बताया कि विदेशों से जुटाए करोड़ों के फंड को अलग-अलग बैंकिंग चैनलों के साथ-साथ हवाला के माध्यम से भारत भेजा जाता था, ताकि इस फंड को ट्रेस न किया जा सके।

यह फंड भारत में बैठे PFI के अधिकारियों और आतंकवादी तक आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए पहुंचाया जाता था।

2022 में NIA और ED की थी कार्रवाईः

सितंबर 2022 में देशभर में PFI के ठिकानों पर NIA और ED ने छापा मारा था। इसमें PFI से जुड़े कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। इन पर UAPA के तहत कार्रवाई की गई थी।

छापेमारी के बाद केंद्र सरकार ने 28 सितंबर 2022 को PFI संगठन को बैन कर दिया था। ED तब से PFI के खिलाफ जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने PFI के 8 सदस्यों के जमानत किया रद्द

Share This Article
Exit mobile version