US में हेलेन चक्रवात के कारण 6 राज्यों में इमरजेंसी, 12 राज्यों में 1.20 करोड़ लोग प्रभावित [Emergency in 6 states due to Cyclone Helen in US, 1.20 crore people affected in 12 states]

1 Min Read

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में हेलेन चक्रवात की वजह से 12 राज्यों में 5 लोगों की मौत हुई है। फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में इमरजेंसी घोषित की गई है।

तूफान की वजह से 12 राज्यों में 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। ये आंकड़ा 5 करोड़ तक पहुंच सकता है। हेलेन चक्रवात 225 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फ्लोरिडा के तट से टकराया था।

हेलेन चौथा सबसे बड़ा तूफान

हेलेन पिछले 35 साल में आया अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा तूफान है। इससे पहले 2017 में इरमा (124 मौतें), 2005 में विल्मा (23 मौतें) और 1995 में ओपल (27 मौतें) ने तबाही मचाई थी।

हेलेन मैक्सिको की खाड़ी में आया 100 साल का सबसे बड़ा तूफान है। हेलेन की वजह से फ्लोरिडा में 12 लाख, जॉर्जिया में 1.9 लाख और नॉर्थ-साउथ कैरोलिना में 30 हजार घरों की बिजली गुल है।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका में हेलेन तूफान, 225kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं

Share This Article
Exit mobile version