INDIA अलायंस में तय हुआ सीटों का बटवारा, जाने किस पार्टी को मिली कितनी सीटें [Seat distribution decided in INDIA Alliance, know which party got how many seats]

2 Min Read

रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पक्ष और विपक्ष, दोनों ने कमर कस ली है। कल यानी शुक्रवार को एनडीए ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बटवारे की घोषणा कर दी थी और आज इंडिया अलायंस ने भी सीटों का बंटवारा कर लिया है।

इसकी घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई।जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर मीडिया से मुखातिब हुए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव इंडिया अलायंस साथ मिल कर लड़ेगा, जो अलायंस लोकसभा चुनाव के दौरान बना था, वो विधानसभा चुनाव के लिए भी बरकरार रहेगा।

यानी इस बार के विधानसभा चुनाव में इंडिया अलायंस में झामुमो, कांग्रेस और राजद के साथ सीपीआई एमएल भी शामिल हो गया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि विधानसभा चुनाव में जेएमएम और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे वहीं राजद और सीपीआई-एमएल बाकी के 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगे।

हालांकि अब तक यह तय नहीं हुआ है कि एक पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसका फैसला कब तक कर लिया जाएगा।

बता दें कि कल एनडीए ने भी प्रेस वार्ता कर सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी थी। जिसमें ये बताया गया कि आजसू 10, जदयू 2, लोजपा( रामविलास) 1 और बाकी बची सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन 18 अक्टूबर से ही शुरू हो गया है और नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव : CM हेमंत ने रुठे चमरा को मनाया

Share This Article
Exit mobile version