न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराया
लाहौर, एजेंसियां। साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराकर न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। 9 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला भारत से होगा। बुधवार को न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 362 रन बनाए। यह टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। अफ्रीकी टीम 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी।
मैच के हाईलाइट्स:
न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र ने 108 और केन विलियम्सन ने 102 रन बनाए। डेरिल मिचेल (49 रन) और ग्लेन फिलिप्स (49 रन) फिफ्टी बनाने से चूक गए। साउथ अफ्रीका से लुंगी एनगिडी ने 3 और रबाडा ने 2 विकेट मिले। वायन मुल्डर को एक विकेट मिला।
साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने शतक बनाया। उन्होंने 67 बॉल पर सेंचुरी जड़ी। कप्तान टेम्बा बावुमा (56 रन) और रासी वान डर डसन (69 रन) ने अर्धशतक बनाए। कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट झटके। मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स को 2-2 विकेट मिले।
इसे भी पढ़ें
चैंपियंस ट्रॉफी-न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 363 का टारगेट दिया, टूर्नामेंट का हाईएस्ट टोटल