Sunday, July 6, 2025

गोड्डा में निशिकांत दुबे को कौन देगा चुनौती

रांची, एजेंसियां। झारखंड के तेज तर्रार बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को कौन चुनौती देगा।

आज ये सवाल सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरे सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए बड़ा चैलेंज बना हुआ है। झारखंड का सबसे हॉट सीट गोड्डा लोकसभा है।

लगातार यहां से तीन बार कमल खिला कर निशिकांत दुबे सांसद बने हुए हैं। निशिकांत दुबे के निशाने पर शुरू से ही मौजूदा राज्य सरकार रही है।

अब इन्हें इस बार हराने के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन के दलों ने कमर कस ली है। गोड्डा लोकसभा समन्वय समिति की बैठक से इस सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने का संकेत दिया है।

यहां से कांग्रेस एक महिला विधायक को उतार सकती है। और वह महिला विधायक कोई और नहीं, बल्कि दीपिका पांडेय सिंह हो सकती हैं।

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के अनुसार पिछले 5 दिनों में 7 लोकसभा क्षेत्र में समन्वय समिति की बैठक की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर अच्छी तैयारी है। देश में I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बने, इसके लिए कांग्रेस पार्टी इस बार स्थानीय अनुभवी पुराने चेहरे के अलावा आधी आबादी, नया चेहरा और नौजवानों को तरजीह देते हुए उम्मीदवार घोषित करेगी।

सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 I.N.D.I.A. गठबंधन के तहत झारखंड में लड़ेंगे।

सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो चुका है। आलाकमान जल्द ही झारखंड के प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। गोड्डा लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

पिछले चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के खाते में ये सीट आई थी। अब जेवीएम तो है नहीं तो वहां से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

इसी तरह अन्य सीटों पर भी शेयरिंग तय हो चुकी है। झामुमो के अलावा लेफ्ट और राजद भी महागठबंधन में शामिल हैं। उन्हें भी सीट देने को लेकर बातचीत हुई है।

बता दें कि गोड्डा सीट जितनी हॉट है उतनी ही महत्वपूर्ण भी है। देवघर, जामताड़ा और गोड्डा इसी लोकसभा क्षेत्र के हिस्सा हैं।

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की भी इस सीट पर नजर है। हमेशा ही वह इस सीट पर दावा पेश करते रहे है।

उनके पिता फुरकान अंसारी भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। इसलिए भी इरफान अंसारी इस पर अपना दावा पेश करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 

टीम इंडिया के टेस्ट प्लेयर्स पर होगी धनवर्षा

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img