Tuesday, July 8, 2025

सीएम हेमंत ने कुष्ठ कालोनी का किया उद्घाटन, नाम दिया-निर्मल आवास [CM Hemant inaugurated leprosy colony, named it Nirmal Awas]

रांची। राजधानी और आसपास के कुष्ठ प्रभावित लोगों आज अपना आशियाना मिल गया। जुडको द्वारा धुर्वा में निर्मित कुष्ठ कालोनी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने लाभुकों को सांकेतिक रूप से चाबी भी सौपी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस परियोजना का नाम बड़ा ही अजीब है। मुझे यह नाम लेने में संकोच हो रहा है। सबसे पहले इस आवास का नाम हमें सुंदर और गर्व करने वाला होना चाहिए।

इसलिए मैं चाहूंगा कि इस आवास को निर्मल आवास के नाम से जाना जाए। सरकार का हमेशा ये प्रयास रहा है कि हर जरूरतमंद को हर वर्ग के लोगों को किसी भी परिस्थिति में रह रहे हों उन तक सरकार की योजना पहुंचे। हमारी सरकार आपकी बात सुनती भी है समझती भी है और काम भी करती है।

कोरोना काल को भूलना मुश्किल

काफी संवेदनशीलता के साथ हम पिछले 5 साल से आपके सर्वांगीण विकास के काम मे लगे हुए हैं। कोरोना महामारी आया पूरा दुनिया में अफरा तफरी मची, लेकिन झारखंड में कैसे कोरोना आया और कैसे गया हमने पता भी नहीं चलने दिया।

दूसरे राज्यों की अपेक्षा हमलोग काफी सुरक्षित रहे। इतने सारे लोगों की रक्षा करने के लिए सरकार को कितनी जद्दोजहद करनी पड़ी है यह हम बयां नहीं कर सकते। आज जिस समूह के लिए घर बना है वो समूह भी आज कई चुनौती और समस्या से परेशान है।

ऐसे ही कोरोना का दिन था। स्वस्थ आदमी भी परेशान था। सबको हमलोगों ने एक समान नजर से देखते हुए उनकी सेवा की। बहुत कुर्बानी हमें भी देनी पड़ी। हमारे दो-दो मंत्री की जान चली गई। तब जाकर के इस राज्य के लोगों को हम सुरक्षित कर पाए।

वो एक भयावह वक्त था जो हमारे सामने से गुजरा। हमें भूलना नहीं चाहिए कि उस मुसीबत में जहां दुनिया में और देश के अलग अलग कोने में हाहाकार मचा था। लोगों के दफन करने के लिए जगह कम था। पर हमने झारखंड में ऐसा माहौल नहीं बनने दिया।

सभी जिलों में लागू होगी ये योजना

गांव शहर इस राज्य के लोग बहुत गरीब लोग है। दिन भऱ मेहनत करते हैं तब जाकर एक दिन का चूल्हा जलता है। एक दिन मेहनत नहीं करेगा तो भूखा सोना पड़ता है।

जब सब काम बंद हो गया था, सब फैक्ट्री बंद हो गया था। तब हमलोगों ने लोगों को मुफ्त में खाना खिलाया था।

ये लड़ाई हमने अकेले नहीं आपके सहयोग से लड़ा है और आज जो शारीरिक रूप से स्वस्थ ना होने वाले लोगों को हमने आज एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है।

उस आवास के अंदर आपके अन्य सदस्य भी रहेंगे। अलग अलग जिलों में भी इस तरह की योजना बनाई जा रही है।

इसी आशा उम्मीद के साथ आने वाले समय में आप जैसे लोग उनके दुखों को कम करने में हम लोग पूरा योगदान देंगे।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत का ऐलानः 21 से 49 साल की महिलाओं को मिलेगी सम्मान राशि

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

NEET UG Counselling 2025: NEET UG Counselling 2025 जल्द शुरू [NEET UG Counseling 2025 starts soon]

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज पहले से रखें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img