Monday, July 7, 2025

कौन है सिसई से भाजपा के उम्मीदवार अरुण उरांव [Who is Arun Oraon, BJP candidate from Sisai?]

गुमला । भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सिसई विधानसभा सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. अरुण उरांव को अपना सिंबल दिया है।

डॉ.अरुण उरांव का संबंध झारखंड के दो प्रमुख कांग्रेस राजनीतिक घरानों से रहा है। उनके पिता बंदी उरांव सिसई से चार बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके थे।

अरुण उरांव के ससुर कार्तिक उरांव झारखंड के एक प्रमुख जनजातीय नेता थे। उनकी पत्नी गीताश्री उरांव भी 2009 में सिसई से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं

और झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री रही हैं। डॉ. अरुण कोल इंडिया के पार्ट टाईम डायरेक्टर और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भी है।

2019 में जेएमएम ने सिसई में दर्ज की थी जोरदार जीत

2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के जिगा सुसारण होरो ने भाजपा के दिनेश उरांव को तीस हजार के करीब वोटों से हराया था।

बता दें कि सिसई विधानसभा सीट एसटी कैटेगरी के लिए आरक्षित है, यानी यहां से केवल एसटी समुदाय का उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकता है।

सिसई विधानसभा सीट गुमला जिले में है और लोहरदगा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यहां कुल वोटरों की संख्या 2 लाख 33 हजार 885 है।

इसे भी पढ़ें

जामताड़ा में भाजपा की सीता का होगा कांग्रेस के इरफान से सामना

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Jio-BlackRock का शानदार आगाज, पहले NFO में जुटाए इतने करोड़ [Jio-BlackRock made a great start, raised so many crores in the first NFO]

Jio-BlackRock: मुंबई, एजेंसियां। Jio BlackRock एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img