रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि भुईंहरी जमीन को लेकर हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया, उसे कोई नहीं ले सकता।
उन्हें झूठे आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भाजपा झारखंड की अस्मिता को मिटाने के लिए काम कर रही है।
वे रविवार को इंडिया गठबंधन की रांची में आयोजित उलगुलान न्याय रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद यहां से चुने जाते हैं पर वे झारखंड की समस्याओं को लेकर संसद में आवाज नहीं उठाते।
उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों की स्थिति दयनीय है और उनकी स्थिति सुधारने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काम शुरू किया तो भाजपा के पेट में दर्द हो गया।
पूर्व की भाजपा सरकार ने राज्य के 5000 प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया था। 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया।
वे चाहते हैं कि आदिवासियों का बच्चा नहीं पढ़े। भाजपा ने लंबे समय तक झारखंड में राज किया पर आदिवासी और मूलवासियों के उत्थान की बात कभी नहीं की।
जब हमने आदिवासियों को रोटी-कपड़ा और मकान देना शुरू किया तो उनके पेट में दर्द हो गया।
इसे भी पढ़ें
जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती