Monday, July 7, 2025

नौकरशाहों में वर्चस्व की जंग, दो डीआरएम की लड़ाई और परेशान यात्री

रांची। ब्यूरोक्रेशी का ये नकारात्मक चेहरा है। जो नौकरशाहों की जंग में आम यात्री पिस रहे हैं। रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड पर बोगियों की गलत सूचना डाली जा रही है।

इसका सीधा खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। इधर, इस मामले में संबलपुर रेल डिवीजन के डीआरएम और रांची रेल डिवीजन के डीआरएम एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उनके बीच वॉर छिड़ा है। रांची डीआरएम ने सोशल मीडिया में कहा है कि संबलपुर डिवीजन ने डिस्प्ले बोर्ड कोच पोजिशन गलत डाला है। इससे रांची स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड के अनुसार बोगी नहीं रुक रहीं। वहीं संबलपुर डीआरएम का कहना है कि रांची डीआरएम को देखना चाहिए कि गलत कोच पोजिशन क्यों डाला जा रहा है।

यह है मामलाः

हाल ही में गोरखपुर हटिया मौयर् एक्सप्रेस का विस्तार संबलपुर तक किया गया है। बीते गुरुवार को जब पहली बार ट्रेन संबलपुर से रांची पहुंची, डिस्पले बोर्ड के अनुसार कोच व्यवस्थित नहीं थे।

इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। एक यात्री ने रेलमंत्री को ट्वीट कर पूछा कि ऐसी गलती क्यों हो रही है। इस पर कड़ा एक्शन लिया जाए।

यात्री के ट्वीट पर शिकायत को संबलपुर डीआरएम ने रांची डीआरएम को टैग करते हुए कहा कि रांची रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड पर कोच पोजिशन सही से काम नहीं कर रहा है। प्लीज इस मामले को देखा जाए।

रांची डीआरएम ने ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि कोच डिस्प्ले सही से काम कर रहा है, लेकिन कोच पोजिशन गलत डाला गया है और रेलवे का इन्क्वायरी स्टॉफ को एनटीईएस सिस्टम से गलत कोच पोजिशन मिला है।

संबलपुर रेल डिवीजन ने गलत कोच पोजिशन डाला है। बता दें कि एनटीईएस सिस्टम में ट्रेन जिस स्टेशन से शुरू होती है। वहीं से कोच पोजिशन डाला जाता है।

इसे भी पढ़ें

शराब घोटाले में एक बार फिर सिंडिकेट को घेरेगी ED

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img