रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। इन क्षेत्रों में चुनाव से पूर्व प्रचार थम गया है।
विभिन्न बूथों पर सुरक्षाकर्मियों और मतदानकर्मियों को भेजे जाने का क्रम जारी है। कुछ जगहों पर शनिवार को ही मतदान कर्मियों को भेज दिया गया है। वहीं आज भी मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी को भेजा जा रहा है।
पहले चरण की 4 सीटों के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 64 लाख 37 हजार 460 वोटर्स करेंगे।
519 बूथ पर वोटिंग होगी। सिंहभूम में 122, खूंटी में 210,लोहरदगा में 115 और पलामू में 72 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिस पर सभी निर्वाचनकर्मी महिला होगी।
इसे भी पढ़ें
हरियाणाः कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा 45 विधायकों का समर्थन पत्र