रांची। प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि राज्य के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में वोटरों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। निर्वाचन आयोग इसकी जांच करे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला। उन्हें आंकड़ा भी सौंपा।
123 प्रतिशत वोटर बढ़े
प्रसाद ने बताया कि भाजपा के अध्ययन में पाया गया है कि विधानसभा चुनाव 2019 की तुलना में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदाता सूची में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के कई बूथों पर 20 से 123% तक वोटर बढ़ गए हैं, जो चिंताजनक है।
दूसरी ओर, हिंदू बहुल क्षेत्रों में यह वृद्धि 5 से 10 प्रतिशत ही रही है। भाजपा की टीम ने इस विषय पर 10 विधानसभा क्षेत्रों का गहन अध्ययन किया। इसमें पाया कि राजमहल के 383 बूथों पर 20% से 123.74% तक वोटर्स बढ़े हैं।
बरहेट के कई बूथों पर 20 से 57.72% तक, पाकुड़ में 20 से 64.23%, महेशपुर में 20 से 41.02%, जामताड़ा में 20 से 68.85%, मधुपुर में 20 से 117.62%, मंझगांव में 20 से 86.11%, हटिया में 20 से 136.58%, बिशुनपुर में 20 से 48.87% व लोहरदगा में 20 से 86.43% तक वोटर्स की संख्या बढ़ी है। यह डेमोग्राफी बदलने का षडयंत्र है।
इसे भी पढ़ें
उप चुनावः बीजेपी को झटका, 9 सीटों के रिजल्ट घोषित; कांग्रेस 4, टीएमसी 3, भाजपा और AAP 1-1 सीट जीती