Friday, July 4, 2025

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम

विधायक दल की बैठक में फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अगला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सहमति बना ली गई है। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों समेत पार्टी के बड़े नेता बैठक में मौजूद रहे। रमन सिंह ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम का पद भी हो सकता है।

विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं और प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता हैं। वे छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि, इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा।

विधायक दल की बैठक से पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ पर्यवेक्षकों ने चर्चा की। दूसरी तरफ, ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्बानंद सोनोवाल ने विधायकों से रायशुमारी की।

बीजेपी की बैठक तीन चरणों में हुई। सबसे पहले तीनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम की बैठक प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन और अजय जामवाल के साथ हुई। इसके बाद संगठन महामंत्री पवन साय और रमन सिंह के साथ तीनों पर्यवेक्षक ने बैठक कर उनकी राय जानी। तीसरे चरण में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सभी विधायकों से एक साथ के अलावा विधायकों से वन-टु-वन चर्चा भी हुई। अब पर्यवेक्षकों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान बाकी है।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Meesho IPO: कंपनी ने SEBI को फाइल किया DRHP, भारतीय बाजार में एंट्री के लिए तैयार [Meesho IPO: The company filed DRHP with SEBI,...

Meesho IPO: नई दिल्ली, एजेंसियां। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho अब शेयर...

Important events : 4 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 4]

Important events : 1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img