Monday, July 7, 2025

जमशेदपुर में वोटिंग के दौरान हिंसक झड़प, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े [Violent clash during voting in Jamshedpur, workers of Congress and Azad Samaj Party clashed.]

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस दौरान राज्य के 43 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है।

इस दौरान जमशेदपुर के एक बूथ पर कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई है।

इस मामले में आजाद समाज पार्टी के एक कार्यकर्ता का आरोप है कि उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया है।

जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता लोगों पर जबरन अपने पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे।

पुलिस ने संभाला मोर्चाः

जानकारी के अनुसार, मानगो थाना अंतर्गत रोड नंबर 13 स्थित हनफीया स्कूल के मतदान केंद्र- 293, 294 में मतदान करते समय कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को हटाया। इस दौरान मारपीट के कारण आंशिक रूप से चुनाव प्रक्रिया बाधित हुई। लेकिन फिर स्थिति सामान्य हो गयी।

पुलिस में लिखित शिकायतः

इस हादसे के बाद बूथ पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही घटना में जख्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मजहर खान ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

इसमें जाहिद उर्फ भक्कू को आरोपी बनाया गया है, जो कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। मजहर ने आरोप लगाया है कि जाहिद ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया,

इससे वह घायल हो गया। मजहर ने कहा कि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो उसकी जान भी जा सकती थी।

कांग्रेस कार्यकर्ता का आरोपः

जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता जाहिद का कहना है कि आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता लोगों पर अपने पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई ।

इसे भी पढ़ें

कोल्हान के 14 सीटों पर कल पहले चरण में होगी वोटिंग, प्रशासन अलर्ट [Voting will be held in the first phase tomorrow on 14 seats of Kolhan, administration alert]

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img