महिला दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया सहिया बहनों को बड़ा तोहफा

1 Min Read

झारखंड सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने वाली सहिया बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विधानसभा में बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को प्रदेश की सभी सहिया कार्यकर्ताओं के खातों में एकमुश्त 24-24 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। राज्य में करीब 42 हजार सहिया बहनें कार्यरत हैं, जो टीकाकरण अभियान, फाइलेरिया उन्मूलन, मलेरिया नियंत्रण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। झारखंड में आशा कार्यकर्ताओं को ही ‘सहिया’ कहा जाता है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाती हैं। सरकार फिलहाल उन्हें प्रति माह 2000 रुपये मानदेय देती है, जिसे हाल ही में बढ़ाकर 4000 रुपये करने का निर्णय लिया गया है और अप्रैल 2026 से इसे 5500 रुपये करने का प्रस्ताव है। महिला दिवस पर दी जा रही यह एकमुश्त राशि उनके योगदान के सम्मान के रूप में दी जाएगी।

Follow us for more local news and updates:

👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush

👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush

👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush

🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/

Share This Article