JharkhandGrassroot Health Staff: झारखंड सरकार ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को दी बड़ी सौगात

Grassroot Health Staff: झारखंड सरकार ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को दी बड़ी सौगात

Grassroot Health Staff:

रांची। झारखंड सरकार ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हजारों कर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके मानदेय में भारी बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। सहिया, सहिया साथी, प्रखंड प्रशिक्षक दल (BTT) और राज्य प्रशिक्षक दल (STT) के मानदेय को दोगुना या दैनिक आधार पर बढ़ाकर उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहा कि यह फैसला उन स्वास्थ्य टीमों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो गांव-गांव जाकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और जागरूकता कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत:

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम के लिए 2025–26 में अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। केंद्र सरकार की उपेक्षा के बावजूद राज्य सरकार ने फील्ड कर्मियों के मानदेय को बढ़ाकर उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है।

मानदेय बढ़ोतरी का विस्तृत विवरण:

  1. सहिया (ग्रामीण/शहरी)
  • पूर्व मानदेय: 2000 रुपये/माह (NHM)
  • अब राज्य से अतिरिक्त 2000 रुपये
  • कुल प्रोत्साहन दोगुना
  • लाभार्थी: ग्रामीण 39,964 | शहरी 3,000
  • अतिरिक्त व्यय: 10311.36 लाख रुपये
  1. सहिया साथी
  • पूर्व मानदेय: 375 रुपये/माह
  • नया भुगतान: 50 रुपये/दिन
  • लाभार्थी: 2420
  • अतिरिक्त व्यय: 348.42 लाख रुपये
  1. प्रखंड प्रशिक्षक दल (BTT)
  • पूर्व: 650 रुपये/माह
  • नया: 80 रुपये/दिन
  • लाभार्थी: 699
  • अतिरिक्त व्यय: 161.05 लाख रुपये
  1. राज्य प्रशिक्षक दल (STT)
  • पूर्व: 850 रुपये/माह
  • नया: 100 रुपये/दिन
  • कुल सदस्य: 48
  • अतिरिक्त व्यय: 13.82 लाख रुपये
  • कुल अतिरिक्त व्यय: 10834.65 लाख रुपये
स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह:

घोषणा के बाद राज्यभर में सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह है। उनका कहना है कि बढ़ा हुआ मानदेय उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत और कार्य के प्रति प्रेरणा का स्रोत है। सरकार को उम्मीद है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी और सुधार आएगा।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles