हेमंत सोरेन के मंत्रीमंडल शपथ लेने को तैयार है, जानिए दावेदारों के नामशुभमिता विश्वास [Hemant Soren’s cabinet is ready to take oath, know the names of the contenders Subhamita Biswas]

3 Min Read

रांचीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चौथी बार अपने मंत्रिमंडल का गठन कल करने जा रहे हैं। राज्यपाल संतोष गंगवार सबसे पहले प्रो. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कांग्रेस ने अपने कोटे के मंत्रियों का नाम मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया है।

सरकार के कामकाज में तेजी आए, इसके लिए मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा। बता दें कि हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को अकेले ही मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब पूरे सात दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं।

सहयोगी दलों के बड़े नेता उपस्थित रहेंगे:

समारोह में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और राजद के प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कई अन्य के भी शामिल रहने की संभावना है।

कांग्रेस में रामेश्वर उरांव या नमन कोंगारी में कोई एक मंत्रीः

कांग्रेस आलाकमान से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मुलाकात के बाद मंत्रियों के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। जानकारी के अनुसार डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, नमन विक्सल कोंगारी या डॉ रामेश्वर उरांव मंत्री बन सकते हैं। पार्टी नमन विक्सल कोंगारी को मंत्री बनाकर डॉ रामेश्वर उरांव को विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दे सकती है। इसके अलावा अनूप सिंह या ममता देवी भी डार्क हॉर्स बन सकते हैं।

झामुमोः लुईस मरांडी और अनंत प्रताप की चमक सकती है किस्मतः

झामुमो अपने मंत्रियों के नाम की घोषणा से पहले कांग्रेस व राजद की सूची का इंतजार कर रहा है। अगर कांग्रेस ने किसी अगड़ी जाति के विधायक को मंत्री नहीं बनाया, तो झामुमो से अनंत प्रताप देव को मौका मिल सकता है। महिला कोटे से लुईस मरांडी भी जगह पा सकती हैं। दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन और मथुरा महतो के नाम आगे हैं। कांग्रेस और राजद ने अगर एससी कोटे से मंत्री नहीं बनाया तो यह झामुमो के खाते में जा सकता है।

राजद से संजय यादव फाइनलः

राजद कोटे की बात करें, तो सुरेश पासवान का पत्ता कट गया है और संजय प्रसाद यादव का नाम फाइनल माना जा रहा है। राजद कोटे से एक मंत्री बनना है। जानकारी के अनुसार गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव दौड़ में आगे निकल गये हैं। उन्हें लालू प्रसाद यादव का काफी करीबी माना जाता है।
बता दे कैबिनेट विस्तार को लेकर ” इंडिया गठबंधन ” में राजनीतिक सरगरमी तेज है और तय किये गये फार्मूले के मुताबिक कांग्रेस से चार, आरजेडी से एक और जेएमएम से छह मंत्री बनेंगे।

इसे भी पढ़ें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं