Open AI ने लॉन्च किया पहला आधिकारिक एआई सर्टिफिकेशन कोर्स, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

1 Min Read

AI certification course:

नई दिल्ली, एजेंसियां। ओपन एआई ने वैश्विक वर्कफोर्स और शिक्षकों को आधुनिक AI कौशल सिखाने के लिए अपने पहले आधिकारिक सर्टिफिकेशन कोर्स की शुरुआत की है। ‘एआई फाउंडेशंस’ कोर्स सीधे चैटजीपीटी के भीतर उ

पलब्ध है और इसमें यूजर्स को प्रैक्टिकल एआई टास्क पर अभ्यास, तुरंत फीडबैक और इंडस्ट्री-लेवल स्किल्स का प्रमाणपत्र मिलता है।

‘चैटजीपीटी फाउंडेशंस फॉर टीचर्स’ कोर्स लॉन्च

शिक्षकों के लिए ‘चैटजीपीटी फाउंडेशंस फॉर टीचर्स’ कोर्स भी लॉन्च किया गया है, जो उन्हें क्लासरूम और प्रशासनिक कामों में एआई टूल्स का इस्तेमाल सिखाएगा। कॉलेज के छात्रों को शुरुआती एक्सेस मिलेगा, और एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी तथा कैलिफ़ोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की गई है। ओपनएआई का लक्ष्य इन कोर्सेस को भविष्य के जॉब प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, जिससे एआई सर्टिफाइड लोग सीधे नौकरी के अवसरों तक पहुँच सकें। इसके लिए कंपनी इनडीड और अपवर्क के साथ सहयोग बढ़ा रही है, जिससे लाखों लोगों के लिए एआई-ड्रिवेन रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे।

Share This Article