Waqf Act: राजद नेताओं ने वक्फ एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका [RJD leaders filed a petition in the Supreme Court against the Waqf Act]

1 Min Read

Waqf Act:

पटना, एजेंसियां। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज कुमार झा, मो. फैयाज अहमद और विधायक मो. नेहालुद्दीन की ओर से यह याचिका दायर की गई है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकृत कर लिया है।

Waqf Act: याचिका में ये लगाया है आरोपः

राजद नेताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने असंवैधानिक तरीके से अपने संख्याबल का इस्तेमाल कर वक्फ संशोधन विधेयक को दोनों सदनों से पारित करवा लिया। इस विधेयक के खिलाफ राजद ने लोकसभा और राज्यसभा में जमकर विरोध किया था और इस विधेयक के खिलाफ वोट भी दिया था।

Waqf Act: कानून बन गया बिलः

यह विधेयक अब कानून बन चुका है। दोनों सदनों से पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस बिल को मंजूरी दे दी थी, जिससे यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है। इस विधेयक के खिलाफ संसद के भीतर कई राजनीतिक दलों ने विरोध जताया था, जिनमें राजद भी शामिल था।

इसे भी पढ़े

Waqf Amendment Act 2025: वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में छह याचिकाएं, जल्द सुनवाई की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं