Sirmatoli flyover:
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के बहुप्रतीक्षित सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि फ्लाईओवर का नाम आदिवासी समाज के प्रतिष्ठित नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कार्तिक उरांव के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नामकरण के लिए सरकार से विधिवत स्वीकृति ली जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इससे किसी की भावनाएं आहत न हों। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार न्याय और संवेदनशीलता के सिद्धांतों पर काम करती है।
Sirmatoli flyover: उन्होंने आगे कहा
उन्होंने स्पष्ट किया “राजनीतिक दल होने का मतलब यह नहीं कि सस्ती लोकप्रियता के लिए किसी की बलि चढ़ा दी जाए। हमारी सरकार में ऐसा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,” । उन्होंने यह भी कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर पहले कई तरह की चर्चाएं और विवाद सामने आए थे, लेकिन अब जब यह जनता को समर्पित हो गया है, तो इसका असली उद्देश्य – शहर की ट्रैफिक समस्या को दूर करना – पूरा होगा। फ्लाईओवर के चालू होने से खासकर कोकर, बरियातू, कांटाटोली और कचहरी जाने वाले मार्गों पर यातायात को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें