Weather Update:
रांची। झारखंड में आगामी दिनों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 जून को राज्य के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। तेज हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसके कारण लोगों को सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतने और पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है।
Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 जून को सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसमें राजधानी रांची भी शामिल है। 7 जून को राज्य के लगभग आधे हिस्सों, खासकर पूर्वी क्षेत्र और रांची में बारिश की संभावना है। 9 जून को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी।
पिछले 24 घंटे में तापमान की बात करें तो डाल्टेनगंज में सबसे अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस और गुमला में सबसे कम 20.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें
Weather Alert: झारखंड में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी