रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के ईदगाह मैदान के पास से अपहृत छात्रा को पुलिस ने कोलकाता से बरामद कर लिया है। छात्रा को 30 दिसंबर 2023 को अगवा किया गया था।
छात्रा के स्कूल वैन के ड्राइवर ने ही उसका अपहरण किया था। उसे पुलिस ने 10 दिनों के बाद डोरंडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में ड्राइवर माजिद रजा और उसका सहयोगी अरबाज अंसारी शामिल है।
उसके पास से पुलिस ने एक ऑटो और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी माजिद बहुत ही शातिर अंदाज में टेंपो से छात्रा का अपहरण कर बुंडू ले गया था।
जहां उसे अपने परिचित के हवाले कर दिया था।
ड्राइवर के परिचित ही अपहृत छात्रा को लेकर कोलकाता पहुंचे थे। जहां उसे अपने पास कब्जे में रखे हुए था। पुलिस इस कांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
इसे भी पढ़ें
बरियातू में दूसरे दिन भी सड़क जाम
हेमंत कैबिनेट का फैसला, ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां राज्य में सीधे किसी को नहीं दे सकेंगी समन









