बिहार में ‘महागठबंधन’ सरकार में सब कुछ ठीक है: राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी

3 Min Read

पटना :  बिहार में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति के बीच गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को कहा कि राज्य में ‘महागठबंधन’ सरकार में सब कुछ ठीक है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘‘राज्य में ‘महागठबंधन’ सरकार में सब कुछ ठीक है… जब चीजें सामान्य हैं।’’ तिवारी ने आगे कहा, ‘‘ मीडिया के एक वर्ग में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर काफी खबरें सामने आ रही है, ऐसे में तस्वीर साफ करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिम्मेदारी बनती है। चूंकि वह राज्य में ‘महागठबंधन’ सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए उन्हें स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि जनता ने राज्य में ‘महागठबंधन’ सरकार द्वारा किए गए कार्यों को देखा है।

इस बीच विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है।

कुछ पहले तक नीतीश के लिए अपने दरवाजे बंद करने की बात कहने वाली भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, पर राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) में उनकी संभावित वापसी के पर्याप्त संकेत दिए हैं।

हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बृहस्पतिवार शाम दिल्ली में मुलाकात करने वाले भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई थी।

भाजपा के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के साथ फिर से गठबंधन की अटकलों पर चौधरी ने कहा था, ‘‘हमारे स्तर पर ऐसी किसी बात पर चर्चा नहीं हुई है।’’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि कल पटना में राज्य के नेताओं की बुलाई गयी बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी।

वहीं सुशील से शुक्रवार को जब संवाददाताओं के भाजपा के रुख के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था, ‘‘जहां तक जदयू या नीतीश कुमार का सवाल है, राजनीति में दरवाजा स्थायी तौर पर बंद नहीं रहते, आवश्यक्ता पड़ने पर दरवाजे खुल भी सकते हैं। लेकिन वे खुलेंगे या नहीं यह हमारे केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है।’’

इसे भी पढ़ें

कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टर कांग्रेस छोड़ फिर BJP में

वेंकैया नायडू, वैजयंतीमाला, मिथुन चक्रवर्ती सहित 132 को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं