BiharTejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का दावा - “14 नवंबर को आएंगे नतीजे, 18 को महागठबंधन की सरकार लेगी शपथ”

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का दावा – “14 नवंबर को आएंगे नतीजे, 18 को महागठबंधन की सरकार लेगी शपथ”

Tejashwi Yadav:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के समाप्त होते ही राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। बुधवार को राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा, “14 नवंबर को नतीजे आएंगे और 18 नवंबर को नई सरकार शपथ लेगी। भाजपा और एनडीए के लोग बौखलाए हुए हैं, क्योंकि जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है।”

तेजस्वी ने कहा

तेजस्वी ने कहा कि दो चरणों में हुए मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। “हमें 1995 से भी ज्यादा पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस बार का वोट सरकार बचाने के लिए नहीं, बल्कि सरकार बदलने के लिए पड़ा है।” उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि बिहार में अब नौकरी और विकास वाली सरकार बनेगी।

तेजस्वी यादव ने कहा -“ये सब पीएमओ से सेट हैं”

एग्जिट पोल्स पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि “ये सब पीएमओ से सेट हैं। मतदान पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था और तभी एग्जिट पोल आने लगे। ये सर्वे सिर्फ मतगणना अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश है।”उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता मतगणना के दिन सतर्क रहेंगे। “पिछली बार काउंटिंग स्लो कराई गई और गड़बड़ी हुई थी। अगर इस बार भी वैसा हुआ, तो जनता चुप नहीं बैठेगी,” तेजस्वी ने चेतावनी दी। राजद नेता ने कहा कि जनता अब रोजगार, शिक्षा और बेहतर शासन चाहती है। “बिहार के लोग बदलाव के मूड में हैं और 18 नवंबर को महागठबंधन की ऐतिहासिक वापसी होगी,” उन्होंने कहा।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Lok Sabha Paan Masala Cess Bill: लोकसभा ने पास किया पान मसाला सेस बिल , राष्ट्रीय सुरक्षा में इस्तेमाल...

Lok Sabha Paan Masala Cess Bill नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा ने शुक्रवार को पान मसाला पर लगाए जाने वाले नए उपकर से जुड़े महत्वपूर्ण ‘स्वास्थ्य...

हैदराबाद एयरपोर्ट पर फिर हड़कंप: लगातार तीसरे दिन बम धमकी वाला ईमेल, सभी फ्लाइट्स सुरक्षित

Hyderabad airport bomb threat तेलंगाना, एजेंसियां। तेलंगाना के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार तीसरे दिन बम धमकी वाले ईमेल आने से सुरक्षा एजेंसियां...

ईडी अवहेलना केस में आज 2 बजे अदालत में पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन

ED contempt case: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी समन अवहेलना मामले में आज दोपहर 2 बजे रांची के MP-MLA विशेष कोर्ट में...

2027 WC चर्चा में अश्विन की बड़ी गलती! कप्तान शुभमन गिल का नाम ही भूल गए

World Cup 2027 नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने 2027...

2026 World Cup: FIFA ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया पहला ‘पीस अवॉर्ड’, 2026 वर्ल्ड कप के ग्रुप...

2026 World Cup वाशिंगटन, एजेंसियां। 2026 फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का बहुप्रतीक्षित ड्रॉ 5 दिसंबर को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आयोजित हुआ।...

Dhurandhar Review: धुरंधर में अक्षय खन्ना का दमदार जलवा, रहमान डकैत के किरदार ने जीता दर्शकों का दिल

Dhurandhar Review: मुंबई, एजेंसियां। अदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन से बॉक्स...

Akshardham Julian Hill: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे जूलियन हिल, संतों से लिया आशीर्वाद

Akshardham Julian Hill नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री जूलियन हिल ने गुरुवार को दिल्ली के प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम...

Sessions Court appeal: आजम खां और अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें: अभियोजन ने सेशन कोर्ट में सजा बढ़ाने की लगाई...

Sessions Court appeal लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles